Friday, March 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची के कोकर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, देखिए कहां से कहां तक बनेगा Connecting Flyover

January 4, 2026
in Breaking News, रांची
A A
रांची के कोकर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, देखिए कहां से कहां तक बनेगा Connecting Flyover
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: राजधानी रांची के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जहाँ अत्यधिक ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए कांटाटोली से बूटी मोड़ तक Connecting Flyover के निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह नया फ्लाइओवर सीधे कांटाटोली फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे गाड़ियों को बिना रुके और बिना किसी ट्रैफिक में फसें आसानी से अपने गंतव्य की ओर निकलने की सुविधा मिलेगी।

इस फ्लाइओवर का निर्माण सिरमटोली-कांटाटोली फ्लाइओवर की तर्ज पर ही किया जाएगा, ताकि शहर के इस व्यस्त रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू

पथ निर्माण विभाग (PWD) ने इस प्रोजेक्ट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने इसके के लिए 65.65 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। यह डीपीआर क्षेत्र सर्वेक्षण प्रमंडल, अग्रिम योजना के माध्यम से तैयार कराई जाएगी।

Related Post

Jharkhand News: High-tech 'Institute of Driving Training and Research' to be built in Jamshedpur; project receives approval

Jharkhand News: जमशेदपुर में बनेगा हाई-टेक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

March 20, 2026
Ranchi's traffic routes will change tomorrow! No entry for Eid and Sarhul. Read the full news before leaving.

कल बदल जाएगा रांची का Traffic रूट! ईद-सरहुल पर No Entry, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

March 20, 2026
Stock Market Update: Sensex Jumps 800 Points to Cross 75000

Stock Market Update: सेंसेक्स 800 अंक उछलकर 75,000 के पार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक

March 20, 2026
Jharkhand News: Two Smugglers Arrested with Foreign Liquor at Dhanbad Station

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन पर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

March 20, 2026

Read more- Jharkhand News: झारखंड में फिर बढ़ी ठंड की मार, यह बना सबसे ठंडा जिला

भू-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग की बनेगी रिपोर्ट

डीपीआर तैयार करने के दौरान विभाग द्वारा भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, और मौजूदा संरचनाओं से जुड़ी सभी जानकारी के साथ रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। इसमें इस रोड में  मौजूद सभी कलवर्ट, छोटे पुल और अन्य संरचनाओं को हटाने या स्थानांतरित करने से संबंधित जानकारी शामिल होगी।

इसके साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापन (Rehabilitation & Resettlement) से जुड़ी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, ताकि परियोजना के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों को उचित सुविधा दी जा सके।

ट्रैफिक सर्वे में सामने आई गंभीर समस्या

पथ निर्माण विभाग ने पहले ही बूटी मोड़ से कोकर होते हुए कांटाटोली चौक तक ट्रैफिक सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट में यह साफ तौर पर सामने आया कि इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बेहद अधिक है और हाल ही में बनी सड़कें इस दबाव को संभालने में नाकाफी साबित हो रही हैं।

इस इलाके में कई बड़े अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र मौजूद हैं। इसके कारण यहां हर दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

भविष्य में मेसरा तक Flyover की जरूरत

इंजीनियरों की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए फ्लाइओवर की आवश्यकता मेसरा तक महसूस की जा रही है। हालांकि, फिलहाल विभाग की योजना बूटी मोड़ तक डीपीआर तैयार कर योजना को स्वीकृत कराने की है। भविष्य में ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार इस परियोजना का विस्तार भी किया जा सकता है।

Read more- Solar energy से रोशन होगी रांची, गेतलसूद डैम में 100 Megawatt Floating Solar Power Plant का काम तेज

शहर को मिलेगा बड़ा फायदा

इस Connecting Flyover के निर्माण से कांटाटोली, बूटी मोड़, कोकर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि ईंधन की बचत, समय की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Related Posts

Jharkhand News: High-tech 'Institute of Driving Training and Research' to be built in Jamshedpur; project receives approval
झारखंड

Jharkhand News: जमशेदपुर में बनेगा हाई-टेक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

March 20, 2026
Ranchi's traffic routes will change tomorrow! No entry for Eid and Sarhul. Read the full news before leaving.
Breaking News

कल बदल जाएगा रांची का Traffic रूट! ईद-सरहुल पर No Entry, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

March 20, 2026
Stock Market Update: Sensex Jumps 800 Points to Cross 75000
Breaking News

Stock Market Update: सेंसेक्स 800 अंक उछलकर 75,000 के पार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक

March 20, 2026
Next Post
Jharkhand Politics: कोल्ड ब्लडेड मर्डर है नई पेसा नियमावली-अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Jharkhand Politics: कोल्ड ब्लडेड मर्डर है नई पेसा नियमावली-अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Jharkhand News: महिला को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand News: महिला को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: High-tech 'Institute of Driving Training and Research' to be built in Jamshedpur; project receives approval

Jharkhand News: जमशेदपुर में बनेगा हाई-टेक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

March 20, 2026

Israel Iran War: मैं जिंदा हूं-मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने किया बड़ा खुलासा!

Dhanbad में फल मंडी में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या

Eid ul Fitr 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें 20 या 21 मार्च है सही तारीख?

Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

कल बदल जाएगा रांची का Traffic रूट! ईद-सरहुल पर No Entry, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra