Ranchi News: राजधानी रांची के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जहाँ अत्यधिक ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए कांटाटोली से बूटी मोड़ तक Connecting Flyover के निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह नया फ्लाइओवर सीधे कांटाटोली फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे गाड़ियों को बिना रुके और बिना किसी ट्रैफिक में फसें आसानी से अपने गंतव्य की ओर निकलने की सुविधा मिलेगी।
इस फ्लाइओवर का निर्माण सिरमटोली-कांटाटोली फ्लाइओवर की तर्ज पर ही किया जाएगा, ताकि शहर के इस व्यस्त रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।
डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू
पथ निर्माण विभाग (PWD) ने इस प्रोजेक्ट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने इसके के लिए 65.65 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। यह डीपीआर क्षेत्र सर्वेक्षण प्रमंडल, अग्रिम योजना के माध्यम से तैयार कराई जाएगी।
Read more- Jharkhand News: झारखंड में फिर बढ़ी ठंड की मार, यह बना सबसे ठंडा जिला
भू-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग की बनेगी रिपोर्ट
डीपीआर तैयार करने के दौरान विभाग द्वारा भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, और मौजूदा संरचनाओं से जुड़ी सभी जानकारी के साथ रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। इसमें इस रोड में मौजूद सभी कलवर्ट, छोटे पुल और अन्य संरचनाओं को हटाने या स्थानांतरित करने से संबंधित जानकारी शामिल होगी।
इसके साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापन (Rehabilitation & Resettlement) से जुड़ी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, ताकि परियोजना के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों को उचित सुविधा दी जा सके।
ट्रैफिक सर्वे में सामने आई गंभीर समस्या
पथ निर्माण विभाग ने पहले ही बूटी मोड़ से कोकर होते हुए कांटाटोली चौक तक ट्रैफिक सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट में यह साफ तौर पर सामने आया कि इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बेहद अधिक है और हाल ही में बनी सड़कें इस दबाव को संभालने में नाकाफी साबित हो रही हैं।
इस इलाके में कई बड़े अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र मौजूद हैं। इसके कारण यहां हर दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
भविष्य में मेसरा तक Flyover की जरूरत
इंजीनियरों की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए फ्लाइओवर की आवश्यकता मेसरा तक महसूस की जा रही है। हालांकि, फिलहाल विभाग की योजना बूटी मोड़ तक डीपीआर तैयार कर योजना को स्वीकृत कराने की है। भविष्य में ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार इस परियोजना का विस्तार भी किया जा सकता है।
शहर को मिलेगा बड़ा फायदा
इस Connecting Flyover के निर्माण से कांटाटोली, बूटी मोड़, कोकर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि ईंधन की बचत, समय की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।












