Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

08 अप्रैल 2025 का राशिफल: इन 4 राशियों के रिश्ते होंगे मजबूत या बढ़ेगी दूरी? जानिए अपनी ग्रह दशाएं

April 8, 2025
in धर्म-अध्याय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (8 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (8 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

♈ मेष :  (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा पंचम हैं। आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन व सफलता का है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।आज काम से जल्दबाजी करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। शारीरिक थकावट के बीच अपने आराम के लिए समय निकालें। पैसों को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सच्चे प्यार की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता से बचें।

Related Post

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: Luck Will Shine for These 5 Zodiac Signs—Find Out How Your Friday Will Turn Out

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

April 3, 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: The fortunes of these 4 zodiac signs will change today—is yours among them?

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

April 2, 2026
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: On first day of April, these 3 zodiac signs will hit the jackpot—is your sign included?

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: अप्रैल के पहले ही दिन इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

April 1, 2026
31 March 2026 Rashifal thumbnail featuring astrological signs for Aries, Taurus, Gemini, Cancer, and Leo with Hindi text predicting good news on the last day of the month.

31 मार्च 2026 राशिफल: इन 5 राशियों को महीने के आखिरी दिन मिल सकती हैं खुशखबरी!

March 31, 2026
  • आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • शुभ अंक – 03 व 09।

♉ वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :

07:55 ए.एम के बाद गुरु इसी राशि में व चंद्रमा चतुर्थ हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट से भरे रहने की संभावना है। वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपको कोई खास व्यक्ति उपहार दे सकता है। दिन के समय शांति का एहसास होगा। नए वित्तीय सौदे होने की संभावना है। किसी से विरोध झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें। वह आपके प्रति काफी भावनात्मक जुड़ाव रखेगा।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग – हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक – 05 व 08।

♊ मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )

सूर्य दशम गोचर व चंद्रमा प्रातःकाल 07:55 ए.एम के बाद सिंह राशि में रहकर सफलता देंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।आज आपका मित्र आपको चुनौती दे सकता है। बहसबाजी करने से बचें। तर्कसंगत ठंडे दिमाग से निर्णय लेकर उसे जवाब दें। वित्तीय खर्चे आज बढ़ सकते हैं। खाली समय को बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक खुशियां मिलेंगी। जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

  • आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग – हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक – 03 व 08।

♋ कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा द्वितीय रहेंगे। जॉब में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्रों के कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का संयोग बन सकता है। कॅरियर निर्माण में मेहनत व आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला होगा। अपने खुले विचार से आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पैसों का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ स्पेशल सरप्राइज दे सकता है।

  • आज का उपाय -श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। तिल का दान पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग -सफेद व लाल।
  • शुभ अंक – 03 व 09।

♌ सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा आज इसी राशि में हैं। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान करें।आज कोई भी फैसला लेने से पहले माता-पिता से सलाह जरूर लें। आज धन लाभ होने की संभावना है। व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा रखें। यात्रा पर जाने का योग है। चुनौतियों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ेगा।

  • आज का उपाय – तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ दान है। श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग – पीला व लाल।
  • शुभ अंक – 01 व 03।

♍ कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा द्वादश हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। बिजनेस फील्ड के लोग लाभ में होंगे। आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसा भी काफी खर्च होने की उम्मीद है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना भी है। इसलिए आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन लगाकर पढ़ाई करें।

  • आज का उपाय – मूंग का दान करें। भगवान हनुमान को प्रसाद अर्पित करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग -नीला व बैंगनी।
  • शुभ अंक -03 व 06।

♎ तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा दशम रहकर जांब में प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। बिजनेस में आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।आज आपको कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसको नजरअंदाज करने से बचें। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। उस पर ध्यान दें। खाली समय माता-पिता के साथ बिताएं। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिता पाएंगे।

  • आज का उपाय – घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गुड़ व मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग -बैंगनी व नीला।
  • शुभ अंक – 04 व 07।

♏ वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :

07:55 ए.एम के बाद कर्क का मंगल व वृष के गुरु का आशीर्वाद बिजनेस में प्रगति से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।आज आपको फैसला लेने में काफी तनाव महसूस होगा। इसलिए ऐसे मौके पर माता पिता की सलाह जरूर लें। परिवार के सदस्य आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा का योग है। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पक्षियों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 02 व 06।

♐ धनु  (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :

सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में व 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा सिंह में हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपकी काफी तारीफ करेगा। अगर व्यापार करते हैं तो दिन सामान्य रह सकता है। सामाजिक समारोहों के लिए निमंत्रण आ सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको अपने फेवर में लाने का प्रयास करेंगे।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♑ मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :

जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा। गुरु पंचम व चंद्रमा अष्टम है। 07:55 ए.एम के बाद आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। संपर्क की वजह से आपके लिए नए अवसर मिल सकते हैं। समय का सही जगह उपयोग करें। बुद्धिमानी से काम लें। जीवनसाथी से कुछ विशेष ध्यान की अपेक्षा कर सकते हैं। उसे खरीदारी कराएं, प्रेम बढे़गा।

  • आज का उपाय – शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। मूंग का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।
  • शुभ अंक – 03 व 06।
  • शुभ रंग – बैंगनी व हरा।

♒ कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :

07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।आज आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आर्थिक तौर पर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोस्त आपसे अपनी समस्या शेयर कर सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें। कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। लेकिन तनाव से बचें।

  • आज का उपाय – भगवान शिव की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।
  • शुभ रंग – नीला व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♓ मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :

छात्रों को सफलता मिलेगी। बिजनेस डील अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आपके जीवन में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।अगर आप किसी चीज को लेकर काफी दिनों से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज वह दूर होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति को लेकर अच्छी खबर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में काफी खुशहाली मिलेगी।

  • आज का उपाय – भगवान कृष्ण की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • शुभ अंक – 03 व 09।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 08 अप्रैल 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: Luck Will Shine for These 5 Zodiac Signs—Find Out How Your Friday Will Turn Out
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

April 3, 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: The fortunes of these 4 zodiac signs will change today—is yours among them?
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

April 2, 2026
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: On first day of April, these 3 zodiac signs will hit the jackpot—is your sign included?
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: अप्रैल के पहले ही दिन इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

April 1, 2026
Next Post

पंजाब में पूर्वमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिया के जालंधर आवास पर ग्रेनेड से हमला

आईपीएल 2025: क्रुणाल पांड्या के आखिरी ओवर ने बदला खेल, आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हराया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: Massive Fire at Lakshmi Marble Shop at Memco Mor in Dhanbad; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

April 3, 2026

 “विष्णुगढ़ कांड” पर सियासत तेज, विधायक Amba Prasad ने डीजीपी पर उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand News: लोयाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, मची अफरातफरी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra