Kml desk: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार तमाम जनता बेसब्री से कर रहे है। आज चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है। तो दूसरी ओर बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुल 102 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत, उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), जिला पंचायत राज पदाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण अधिकारी बदले गए हैं। इनमें प्रदीप कुमार झा किशनगंज के डीडीसी और उमेश कुमार भारती मधुबनी के नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
देखें पूरी लिस्ट…



















