धनबाद: एक बार फिर जिले के निर्धन और बेबस मरीजों की मुश्किले बढ़ने वाली है। गुरुवार की आधी रात से छह सूत्री मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस चालक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। चालकों ने बताया कि झारखंड कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अध्यक्षता में हुई बैठक में धनबाद सहित कुल 11 जिलों के 108 एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय है।
Read More: कोर्ट में फिर आमने-सामने आए तेजप्रताप और ऐश्वर्या, जानिए अब क्या होगा!
एंबुलेंस चालक ने बताया
वही चालक राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है। ना तो हमलोगो का नियमित वेतन दिया जा रहा और ना ही पीएफ, ईएसआई, मेडिकल की कोई सुविधा मिल रही है। वेतन भी किसी को 4 हजार तो किसी को 6 या 8 हजार दिया जा रहा है। कई लोगों को तो चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। जबकि हमलोग बिना किसी लापरवाही के 108 में अपनी सेवा देने का काम करते आ रहे।
चालक प्रवेश कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से हमलोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। सरकार हर साल कंपनी बदल देती है, जिसके कारण भी परेशानी होती है। अभी हमलोग सम्मान फाउंडेशन के साथ काम कर रहे है। कंपनी के आए 6 माह से अधिक वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक हमलोगो को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया है। अपना हक मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधि बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी देते है। मजबूरन हमलोगो को हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा है। इस बात से डीसी और सिविल सर्जन को अवगत कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक हड़ताल रोकवाने की जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई थी।
Read More: रांची में कोविड के बढ़ते खतरे पर अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस












