Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में बुधवार शाम वज्रपात का कहर देखने को मिला। वज्रपात की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए, जबकि 13 पशुओं की मौत हो गई। घायलों की पहचान केवालपर टोला निवासी लक्ष्मण चौधरी और रुक्मणी देवी के रूप में हुई है।
पशु चराकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग शाम के समय गाय चराकर घर लौट रहे थे। केवालपर तहले पुल के पास पहुंचते ही अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया। रुक्मणी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया।
इधर, गांव के कटिया टांड़ में वज्रपात से पांच गाय और तीन बकरियों की मौत हुई। वहीं बाघी में पांच बकरियां भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









