Jharkhand News: रांची मे नगर निगम ट्रैक्टर संघ के कर्मचारी पिछले चार दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि निगम ने जुलाई 2024 से अगस्त 2025 तक की 14 महीने की सैलरी रोक रखी है, जबकि कर्मचारियों को हर माह ₹20,000 वेतन मिलना तय है।
“काम पूरा कर चुके हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा”
कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। विरोध में शामिल कर्मचारी छोटी महतो ने बताया कि हमारे पास ट्रैक्टर है, काम पूरा कर चुके हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा। परिवार तंगी में है, बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। अब या तो मरेंगे या लड़ेंगे। धरना दे रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी वेतन रोककर मिलीभगत से खेल कर रहे हैं। निगम ने पहले 72 घंटे में भुगतान का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब 14 महीने के बदले सिर्फ 7 महीने का भुगतान करने की बात कही जा रही है।
read more- पटना में आज INDIA गठबंधन की बड़ी रैली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा
वहीं धरने का सीधा असर शहर की साफ-सफाई पर पड़ रहा है। रांची के 56 वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है, जिससे शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।












