Jharkhand news: 16वें वित्त आयोग की 14 सदस्यीय टीम आज (बुधवार) से चार दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही है. टीम का नेतृत्व आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं. राजधानी रांची पहुंचने के बाद टीम पहले दिन पतरातू डैम और फिर शाम को बिरसा मुंडा जेल परिसर स्थित म्यूजियम का दौरा करेगी. म्यूजियम परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा.
Read more- SENSEX और निफ्टी लाल निशान पर खुलें, INFOSYS बना टॉप परफॉर्मर
देवघर में बाबा दरबार और अहम बैठकें
29 मई को वित्त आयोग की टीम देवघर पहुंचेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श होगा. 30 मई को टीम फिर रांची लौटेगी और वहां चेंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेगी.
Read more- खूंटी के गंगा उरांव ने 56 की उम्र में मैट्रिक पास कर बदली किस्मत
झारखंड सरकार रखेगी अपनी बड़ी मांग
30 मई की शाम को आयोग की राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बैठक होगी. इसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव शामिल रहेंगे. सरकार की ओर से यह मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी कि झारखंड को भी पूर्वोत्तर राज्यों की तरह विशेष वित्तीय सहायता दी जाए.
Read more- फिर लौट आया कोरोना! पटना में एक बार फिर बढ़ा खतरा, डॉक्टर-नर्स तक चपेट में
राजनीतिक दलों से भी होगी बात
दौरे के दौरान आयोग राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों से भी संवाद करेगा. 31 मई की रात राज्य सरकार की ओर से आयोग की टीम के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया जा रहा है. इसके बाद टीम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.












