Today’s Horoscope: 17 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने ऐसा योग बना दिया है जो आपके करियर, प्रेम जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालेगा. किसी को अचानक धन लाभ हो सकता है तो किसी को रिश्तों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं 17 जुलाई का राशिफल आपकी राशि के अनुसार:
मेष राशि (Aries)
करियर: कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, मानसिक तनाव बना रहेगा.
बिजनेस: बिजनेस में अपेक्षित मुनाफा पाने में कठिनाई आ सकती है.
धन: धन लाभ के योग हैं लेकिन सोच-समझकर खर्च करें.
शिक्षा: छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी.
लव/परिवार: पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा.
उपाय: गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं.
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 21
वृषभ राशि (Taurus)
करियर: कार्यभार अधिक रहेगा, तनाव से बचें.
बिजनेस: व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
धन: परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है.
शिक्षा: छात्रों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.
लव/परिवार: कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें.
लकी कलर: सफेद | लकी नंबर: 7
मिथुन राशि (Gemini)
करियर: यह समय करियर के लिए निर्णायक हो सकता है.
बिजनेस: निवेश सोच-समझकर करें, फिजूलखर्ची से बचें.
धन: आर्थिक निर्णयों में सावधानी बरतें.
शिक्षा: पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.
लव/परिवार: विवाहितों को साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
लकी कलर: काला | लकी नंबर: 6
read more- रांची को जल्द मिलेगा एशिया के सबसे बड़े अस्पताल का तोहफा, देखिए ऐसा होगा रिम्स-2
कर्क राशि (Cancer)
करियर: काम का दबाव बना रहेगा, तनाव से बचें.
बिजनेस: व्यापार में मंदी आ सकती है.
धन: निवेश के अवसर मिल सकते हैं.
शिक्षा: मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे.
लव/परिवार: परिवार में आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ सकती है.
उपाय: बेलपत्र शिवजी को अर्पित करें.
लकी कलर: हरा | लकी नंबर: 6
सिंह राशि (Leo)
करियर: निर्णय लेने से पहले परिजनों से सलाह लें.
बिजनेस: व्यापार में लाभदायक डील हो सकती है.
धन: व्यय पर नियंत्रण जरूरी है.
शिक्षा: छात्रों को लाभ मिलेगा.
लव/परिवार: धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे.
उपाय: गणेश जी की पूजा करें.
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 3
कन्या राशि (Virgo)
करियर: विशेषज्ञों की राय फायदेमंद रहेगी.
बिजनेस: व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव हैं.
धन: घर में धन आगमन के संकेत हैं.
शिक्षा: दोस्तों के साथ अध्ययन कर सकते हैं.
लव/परिवार: वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है.
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
लकी कलर: लाल | लकी नंबर: 8
तुला राशि (Libra)
करियर: ऐसे कामों से बचें जो करियर में रुकावट लाएं.
बिजनेस: साझेदारी सोच-समझकर करें.
धन: धन लाभ के योग हैं.
शिक्षा: एकाग्रता की कमी हो सकती है.
लव/परिवार: रिश्ते तय हो सकते हैं.
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें.
लकी कलर: बैंगनी | लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर: करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं.
बिजनेस: पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें.
धन: गैर जरूरी खर्चों से बचें.
शिक्षा: सेहत खराब होने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.
लव/परिवार: विवाद की स्थिति बन सकती है.
उपाय: वस्त्रों का दान करें.
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 5
read more- YouTube की नई पॉलिसी लागू: AI और दोहराए गए कंटेंट से कमाई अब होगी मुश्किल
धनु राशि (Sagittarius)
करियर: नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें.
बिजनेस: व्यापार में नुकसान संभव है.
धन: खर्चों में सतर्कता जरूरी है.
शिक्षा: पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.
लव/परिवार: पार्टनर से तनाव हो सकता है.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
लकी कलर: नारंगी | लकी नंबर: 10
मकर राशि (Capricorn)
करियर: नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा.
बिजनेस: मुनाफे की संभावना है.
धन: निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.
शिक्षा: विषयों में अच्छे परिणाम संभव हैं.
लव/परिवार: पारिवारिक आयोजन हो सकता है.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
लकी कलर: ग्रे | लकी नंबर: 11
कुंभ राशि (Aquarius)
करियर: बहुप्रतीक्षित अवसर मिल सकता है.
बिजनेस: व्यापार में लाभ के संकेत हैं.
धन: आर्थिक लाभ संभावित है.
शिक्षा: पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है.
लव/परिवार: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा.
उपाय: हनुमान जी की आरती करें.
लकी कलर: लाल | लकी नंबर: 9
मीन राशि (Pisces)
करियर: कार्य में बाधाएं आ सकती हैं.
बिजनेस: मुनाफा मिला-जुला रहेगा.
धन: आर्थिक फैसले पक्ष में आ सकते हैं.
शिक्षा: छात्रों को कठिन परिश्रम करना होगा.
लव/परिवार: परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं.
लकी कलर: गोल्ड | लकी नंबर: 15
नोट: यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर सामान्य भविष्यवाणी है. किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.













