Ranchi: U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 के लिए झारखंड की 32 सदस्यीय टीम आज रांची से कोटा, राजस्थान के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 अप्रैल 2025 तक कोटा में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग की कुश्ती स्पर्धाएं होंगी। बता दें कि झारखंड टीम में 18 पुरुष पहलवान, 7 महिला पहलवान और 7 प्रशिक्षक शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट प्रदान किए गए।
महिला वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी:
- पूनम उरांव (50kg, चतरा)
- खुशी कुमारी (53kg, साहिबगंज)
- रिंकू कुमारी (55kg, कोडरमा)
- बबली कुमारी (57kg, गुमला)
- सिमरन बिल्चन मिंज (59kg, चतरा)
- अनन्या डे (68kg, धनबाद)
- सांझ कुमारी (72kg, धनबाद)
प्रशिक्षक: कोमल मरांडी (दुमका), सत्यनारायण महली (लोहरदगा)
पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग:
- अंजीत मुंडा (55kg, रामगढ़)
- अभिषेक कुमार (60kg, बोकारो)
- मिथुन कुमार (63kg, कोडरमा)
- रोहित कुमार (67kg, चतरा)
- सूरज कुमार (72kg, बोकारो)
- चंदन कुमार (77kg, कोडरमा)
- राहुल कुमार यादव (82kg, कोडरमा)
- प्रभु नाथ प्रियम (92kg, धनबाद)
- पीयूष कुमार साह (97kg, गोड्डा)
प्रशिक्षक: संजीव कुमार झा (देवघर), धीरज कुमार चौबे (गढ़वा)
पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग:
- रोशन कुमार (57kg, रांची)
- चेतनानंद पटेल (61kg, हजारीबाग)
- निरंजन लकड़ा (65kg, बोकारो)
- आशीष कुमार (70kg, दुमका)
- हिमांशु कुमार (74kg, रांची)
- विशाल पांडे (79kg, रांची)
- अनुपम कुमार भारती (86kg, कोडरमा)
- अजीत कुमार यादव (92kg, कोडरमा)
- प्रहलाद साहू (97kg, गुमला)
प्रशिक्षक: मृत्युंजय नाथ चौधरी (बोकारो), रोशन कुमार शाह (गोड्डा)
प्रशिक्षक इंचार्ज: रजनीश कुमार






