Sunday special: हर हफ्ते की भागदौड़ के बाद रविवार एक ऐसा मौका होता है जब हम खुद पर ध्यान दे सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग इसे सिर्फ सोने या आलस में निकाल देते हैं। अगर आप चाहें तो रविवार को एक “सेल्फ केयर” रूटीन के रूप में बदल सकते हैं, जो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए वरदान साबित होगा।
दिन की शुरुआत सूरज के साथ करें, अलार्म के साथ नही
रविवार को देर तक सोने के बजाय अगर आप सूरज के साथ उठें और कुछ देर खुले आसमान के नीचे समय बिताएं तो यह आपके मूड और एनर्जी लेवल दोनों को बूस्ट करता है।
डिजिटल डिटॉक्स डे बनाएँ
पूरे हफ्ते मोबाइल और लैपटॉप पर आंखें गड़ाए रखने के बाद रविवार को एक “नो-स्क्रीन डे” बनाएं। यह न केवल आंखों को राहत देगा, बल्कि मानसिक शांति भी देगा।
मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज से करें शरीर और मन को रीचार्ज
रविवार को जिम जाने की जरूरत नहीं, लेकिन 15 मिनट की योगा या मेडिटेशन आपके मानसिक संतुलन को बहाल कर सकती है।
प्लानिंग और रिफ्लेक्शन का समय बनाएं
हफ्ते की प्लानिंग रविवार को कर लें। इससे न केवल आपका सप्ताह बेहतर तरीके से बीतेगा, बल्कि समय का सही इस्तेमाल भी होगा। साथ ही, पिछले हफ्ते की गलतियों पर विचार करें और नए संकल्प बनाएं।
परिवार के साथ हेल्दी खाना बनाएं और खाएं
रविवार को बाहर का फास्ट फूड खाने से बेहतर है कि घर पर मिलकर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाएं। इससे परिवार में बॉन्डिंग भी बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी सुधरेगा।
रविवार को यूँ ही ना बिताएं। अगर आप इन 5 आदतों को अपनाते हैं तो आपका सप्ताह तो बेहतर होगा ही, ज़िंदगी भी संतुलित और खुशहाल हो जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।








