Ranchi News: राजधानी रांची में बालू माफिया का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। शनिवार रात करीब 8 बजे नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरोल इलाके में माफियाओं ने थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बालू के अवैध कारोबार की सूचना पर जब थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, तो माफियाओं ने उनकी जीप को टक्कर मार दी। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिस जवान घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है।
Read more- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, जानिए फिलहाल उनकी हालत कैसी है?











