Jharkhand Crime News: झारखंड के पतरातू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया.
घटना पतरातू प्रखंड के किरीगढ़ा गांव के पास रेलवे लाइन पर घटी. बता दें, सुबह-सुबह एक महिला घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास नाले में पाई गई. महिला की पहचान खुशबू कुमारी, निवासी गौड़ा चौरा, देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है.
खुशबू ने बताया कि उसके पति शंकर कुमार, जो गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला है, ने बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से उसे धक्का दे दिया.
रेलवे कर्मी ने की खुशबू की मदद
घायल अवस्था में छटपटा रही खुशबू को रेलवे कर्मी आकाश पासवान ने देखा और तत्काल आरपीएफ को सूचना दी. इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे पहले पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया.
प्रेम विवाह का दुखद अंत
खुशबू ने एक साल पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पति के इरादे कुछ और ही थे. फिलहाल खुशबू मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर है और ज्यादा बोल पाने की स्थिति में नहीं है.
read more- ‘युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है सरकार’ – बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर सीधा आरोप
जांच जारी
आरपीएफ और स्थानीय पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पति शंकर कुमार की तलाश की जा रही है. वहीं आरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से खुशबू के परिजनों को इस घटना की सूचना दी है.












