Jharkhand News: पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को नगर भवन में पुलिस मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गिरिडीह जिले के 600 पुलिस मित्रों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान रामनवमी, मुहर्रम जैसे पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन में उनके सहयोग के लिए दिया गया.
समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस मौके पर गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. साथ ही एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी कौसर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
इन थाना क्षेत्रों से चुने गए पुलिस मित्र
सम्मानित किए गए पुलिस मित्र सदर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों से थे:
- नगर थाना
- मुफ्फसिल थाना
- पचम्बा थाना
- गांडेय थाना
- बेंगाबाद थाना
- ताराटांड थाना
- अहिल्यापुर थाना
एसपी डॉ. विमल कुमार ने क्या कहा?
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि “गिरिडीह के नागरिकों ने हर पर्व में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया है. अमन-शांति बनाए रखने में पुलिस मित्रों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है. ये सभी लोग पुलिस के सच्चे सहयोगी हैं, जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया.”
read more- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक X हैंडल हुआ Hack, सीएम सोरेन ने दिए जांच के आदेश
अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
समारोह में नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद, इंस्पेक्टर सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, कमाल खान सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.












