Business News: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रुख के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार लाल निशान में चला गया. बाजार पर आईटी सेक्टर में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की निकासी का दबाव देखने को मिला.
Sensex और Nifty में गिरावट
- BSE Sensex 232.93 अंक की गिरावट के साथ 82,267.54 पर पहुंचा.
- NSE Nifty 71.4 अंक टूटकर 25,078.45 पर आ गया.
किसे हुआ नुकसान, किसे मिला फायदा?
Top Losers:
- Bajaj Finance
- Infosys
- Tech Mahindra
- Bharti Airtel
- HCL Tech
- Asian Paints
Top Gainers:
- Trent
- Axis Bank
- Mahindra & Mahindra
- NTPC
FII डाटा: शुक्रवार को एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से ₹5,104.22 करोड़ के शेयर बेचे.
read more- Breaking News: पुंदाग में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?
विशेषज्ञों का कहना है कि “Nifty में कमजोरी मुख्य रूप से आईटी सेक्टर की वजह से है. जब तक एफआईआई का भारी बिकवाली का रुख बना रहेगा, बाजार दबाव में रहेगा. अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की संभावनाएं बाजार को राहत दे सकती हैं, लेकिन कोई भी नकारात्मक खबर बाजार को और नीचे धकेल सकती है.”
वैश्विक बाजारों का हाल
- एशियाई बाजार:
- कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में
- जापान का निक्केई 225 लाल निशान में
- अमेरिकी बाजार: शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए
- ब्रेंट क्रूड: 0.17% चढ़कर $70.48 प्रति बैरल पहुंचा
रुपया भी कमजोर
- रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 85.97 प्रति डॉलर पर पहुंचा
- शुक्रवार को यह 85.80 पर बंद हुआ था
कंपनियों के Q1 रिजल्ट शेड्यूल (July Earnings 2025)
Already Announced
- 10 जुलाई: TCS, Tata Elxsi
- 11 जुलाई: Amal, Elecon Engg
- 14 जुलाई: HCL Tech
Coming Up
- 15 जुलाई: GM Breweries, HCL Tech, ICICI Gen. Insurance, ICICI Pru
- 16 जुलाई: Angel One, LTTS, Tech Mahindra
- 17 जुलाई: Axis Bank, HDFC AMC, LTIM, Nuvomo, Polycab, Tata Comm
- 18 जुलाई: Atul, JSW Steel
- 19 जुलाई: HDFC Bank, ICICI Bank, JK Cement
- 21 जुलाई: CRISIL, Ultratech
- 22 जुलाई: M&M Fin, UBL
- 23 जुलाई: Bajaj Housing, Infosys, Persistent Systems
- 24 जुलाई: Bajaj Finance, Mphasis, Nestle
- 25 जुलाई: Bajaj Finserv, Cipla, Petronet
- 29 जुलाई: Asian Paints
- 30 जुलाई: KPIT Tech
- 31 जुलाई: Dabur, Gillette
बाजार पर वैश्विक संकेतों के साथ-साथ एफआईआई की गतिविधियों और आईटी सेक्टर के प्रदर्शन का सीधा असर दिख रहा है. आने वाले हफ्तों में Q1 नतीजे इस गिरावट की दिशा तय कर सकते हैं.













