Ranchi: फारेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (फ़ोवा) ने 13 जुलाई को पलाश सभागार में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महोत्सव में विशाखा वर्मा को सावन क्वीन का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद फ़ोवा की सदस्यों ने झूले का आनंद लिया और पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेंहदी डिज़ाइंस की प्रतियोगिता और पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सावन की रौनक बढ़ा दी।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लीना रस्तोगी, रंजना सामंत, सीमा कुमार, रूचि उपाध्याय, रानू शाह, पूनम रंजन, सुनंदिता दास, रेखा राजपुरोहित, विशाखा वर्मा, नीमा लाखी, प्रियंका त्रिपाठी, महविश फ़ातिमा, रमिता कंबोज और श्वेता चौधरी ने भाग लिया।
फ़ोवा अध्यक्ष रंजना सामंत ने इस अवसर पर कहा, “सावन का महीना हरियाली और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक होने के साथ-साथ रिश्तों में मिठास घोलने का भी समय है। ऐसे आयोजन हमारे बीच के जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।”
इस कार्यक्रम में फ़ोवा की अध्यक्ष रंजना सामंत, उपाध्यक्ष रुचि उपाध्याय, सचिव पूनम रंजन, संयुक्त सचिव सुनंदिता दास, कोषाध्यक्ष मीनू पांडियन और वरीय सदस्य उषा सिन्हा, प्रमिला सिंह, माधवी चटर्जी, सुधा चौधरी, सिसली जयराम, उषा शर्मा, लीना गुप्ता, रीता विजय, दीप्ति नाटेश, अमिता बांकर समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।













