सोमवार, जुलाई 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

तालाबों पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! सरकारी हो या रैयती जमीन, अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई – उपायुक्त आदित्य रंजन ने दिए निर्देश

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि तालाबों और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण पूरी तरह गैरकानूनी है। अतिक्रमण हटाने और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जानें पूरी खबर।

जुलाई 15, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Those who encroach upon ponds will not be spared! Be it government or rai land, strict action will be taken against encroachment – Deputy Commissioner Aditya Ranjan gave instructions

Those who encroach upon ponds will not be spared! Be it government or rai land, strict action will be taken against encroachment – Deputy Commissioner Aditya Ranjan gave instructions

Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे तालाब सरकारी जमीन पर हो या रैयत की जमीन पर, उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश उपायुक्त ने सोमवार को आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जलस्रोतों और सरकारी भूमि का संरक्षण है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तालाबों का गहरीकरण और जीर्णोद्धार पर जोर
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन तालाबों की गहराई कम हो गई है, उनका गहरीकरण जल्द सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिन तालाबों को मरम्मत और जीर्णोद्धार की आवश्यकता है, उनकी सूची बनाकर जल्द जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।

अंचलवार जानकारी एकत्र
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों से तालाबों, नदियों और अन्य जलस्रोतों की स्थिति की अंचलवार जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अंचलवार सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण की भी रिपोर्ट मांगी।

बीसीसीएल और राजा तालाब का मामला
झरिया अंचल अधिकारी ने बताया कि बीसीसीएल के क्षेत्र में पूर्व में बने एक तालाब पर अतिक्रमण हो चुका है। इस संबंध में बीसीसीएल को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं, राजा तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिटी मैनेजर अमनदीप कुमार और विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related Posts

Ranchi
Jharkhand

Ranchi: RSS के युवा संवाद कार्यक्रम में 297 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

जुलाई 13, 2026
कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला
कोडरमा Koderma

कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

जुलाई 13, 2026
SIRD में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताई बड़ी रणनीति
रांची Ranchi

SIRD में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताई बड़ी रणनीति

जुलाई 13, 2026
Next Post
An FIR has been filed against senior journalist and YouTuber Ajit Anjum in Balia block of Begusarai district. The case is related to his video,

SIR रिपोर्टिंग पर बिहार के बेगूसराय में अजीत अंजुम के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

सिस्टम की लापरवाही से एक छात्रा ने खुदको आग लगाई

सिस्टम की लापरवाही से एक छात्रा ने खुदको आग लगाई, मृत्यु से कुछ देर पहले राष्ट्रपति ने भी पीड़िता से की थी मुलाकात

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi

Ranchi: RSS के युवा संवाद कार्यक्रम में 297 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

जुलाई 13, 2026

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे! चांडिल नहर की बदहाली पर Saryu Roy का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Ranchi में पहली बार डूरंड कप 2026 की मेजबानी, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे मुकाबले

कोडरमा स्टेशन के पास से पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लिया, जाने क्या है पूरा मामला

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

SIRD में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताई बड़ी रणनीति

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra