Youtube New Policy: YouTube पर AI आधारित और रिपीटेड कंटेंट से पैसे कमाने वालों की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. YouTube ने 15 जुलाई 2025 से अपनी कंटेंट और मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार अब केवल व्यूज़ और सब्सक्राइबर ही नहीं, बल्कि कंटेंट की क्वालिटी और मौलिकता भी जरूरी होगी.
AI कंटेंट पर लगाम कसने की शुरुआत
हाल के महीनों में YouTube पर AI जनरेटेड वीडियो और दोहराए गए कंटेंट की बाढ़ आ गई थी. कई ऐसे चैनल हैं जो स्टॉक इमेज और वीडियो क्लिप पर सिर्फ AI वॉइसओवर डालकर वीडियो बनाते हैं. YouTube का मानना है कि ऐसा कंटेंट न केवल गुणवत्ता में कमजोर होता है, बल्कि इससे मूल और मेहनती क्रिएटर्स को नुकसान होता है.
read more- रांची को जल्द मिलेगा एशिया के सबसे बड़े अस्पताल का तोहफा, देखिए ऐसा होगा रिम्स-2
क्या है YouTube की नई पॉलिसी?
YouTube की नई नीति के अनुसार:
- रिपीटेड, इनऑथेंटिक या AI जनरेटेड कंटेंट से कमाई सीमित या बंद की जा सकती है.
- ऐसे चैनलों को YouTube Partner Program (YPP) से हटाया भी जा सकता है.
- अब केवल 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे वॉच टाइम (या 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यू) पूरे करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि कंटेंट यूनिक और क्रिएटिव है या नहीं.
किन चैनलों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?
इस पॉलिसी से सबसे ज्यादा असर उन चैनलों पर पड़ेगा:
- जो बिना एडिटिंग या रिसर्च के, इंटरनेट से उठाई गई जानकारी पर सीधा वॉइसओवर लगाकर वीडियो बनाते हैं.
- जो सिर्फ AI टूल्स का इस्तेमाल कर ऑटोमेटिक कंटेंट जनरेट करते हैं.
- जो बार-बार एक जैसा कंटेंट बना रहे हैं, जिससे दर्शकों को कोई नया अनुभव नहीं मिलता.
YouTube का फोकस अब क्वालिटी और क्रिएटिविटी पर
YouTube का यह कदम प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिक और क्रिएटिव कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. कंपनी का कहना है कि वह ऐसे क्रिएटर्स को सपोर्ट करेगी जो खुद से रिसर्च करके, यूनिक आइडिया लाकर दर्शकों के लिए असली वैल्यू क्रिएट करते हैं.
read more- झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
क्या करें क्रिएटर्स?
- AI का उपयोग करें, लेकिन पूरी तरह उस पर निर्भर न रहें.
- अपने वीडियो में ओरिजिनल स्क्रिप्ट, एडिटिंग और विजुअल एलिमेंट्स शामिल करें.
- दर्शकों को जानकारी, मनोरंजन या अनुभव देने की सोच के साथ कंटेंट बनाएं.













