चांडिल (झारखंड) : चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पितकी गांव के पास एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतक की पहचान ओडिशा के बरगढ़ जिले के बरबली थाना क्षेत्र निवासी संजय मिहिर (38) के रूप में हुई है।
Read More: झारखंड शर्मसार: डायन कहकर महिला को रातभर प्रताड़ित किया, एक गिरफ्तार, अन्य फरार
बैद्यनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के अनुसार, संजय मिहिर अपने साथी संजीव साहू (38), रोहित मिहिर (45) और राजीव महाकुड (44) के साथ ओडिशा से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Read More: Jamshedpur News: कोल्हान के 727 डाकघर अब नये अवतार में, IT 2.0 से मिलेगी हाईटेक सुविधाएं
घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया
हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल और नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें पहले चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुस गई, जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई।












