Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आज एक बड़ा कदम उठाया। राजधानी रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 126 विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस ऐतिहासिक अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अपर मुख्य सचिव (ACS) अजय सिंह, रिम्स डीन सशी बल, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और नव नियुक्त डॉक्टर मौजूद रहे।
राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बहाली
डॉ. अंसारी ने इसे झारखंड के स्वास्थ्य इतिहास की सबसे बड़ी बहाली करार दिया। उन्होंने कहा:
“हमारा लक्ष्य झारखंड को चिकित्सा सुविधाओं के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। नए डॉक्टरों को तकनीकी संसाधनों और प्रबंधन में पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।”
उन्होंने आगामी स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की, जिनमें शामिल हैं:
रिम्स-2,
न्यूरो हॉस्पिटल,
किडनी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल,
और 3000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मेडिको सिटी।
बाइक एंबुलेंस और 10,000 नई बहालियों की तैयारी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत देवघर से की जा चुकी है और जल्द ही 206 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही 10,000 से अधिक नई चिकित्सा बहालियां करने की योजना है।
सरकारी अस्पतालों में अब निजी डॉक्टर भी देंगे सेवाएं
ACS अजय सिंह ने कहा कि अब सरकारी डॉक्टरों के निजी अस्पताल में काम करने पर सख्ती होगी और नए नियमों के तहत निजी चिकित्सक भी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देंगे।
उन्होंने रांची, रामगढ़, कोडरमा और जमशेदपुर के अस्पतालों की सराहना की और उम्मीद जताई कि नए डॉक्टर सरकारी अस्पतालों की छवि सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









