Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण ली। शपथ समारोह रांची स्थित राजभवन में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तरलोक, परिवार संग रांची पहुंचे
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, मंगलवार शाम को न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारी, रांची की उपायुक्त मंजू भजंत्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया
read more- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 1 अगस्त से, 24 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट बैठक







