Ranchi News: झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली.
read more- Breaking News: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे अस्पताल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
फिलहाल कड़िया मुंडा को डॉक्टरों की निगरानी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं. उनकी देखरेख डॉ विजय मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल टीम कर रही है.
read more- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 1 अगस्त से, 24 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट बैठक
पहले भी बिगड़ी थी तबीयत
गौरतलब है कि पद्म विभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा की तबीयत इससे पहले भी जनवरी 2025 में बिगड़ चुकी है. उस समय उन्हें ब्लड शुगर लेवल में गिरावट और बेचैनी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वह ठीक होकर घर लौटे थे.













