Business News: अब व्हिस्की, बियर और जिन जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स जल्द ही भारतीय बाजार में देसी दामों में उपलब्ध होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ है एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), जो शराब प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
क्या है पूरा मामला?
भारत और यूके के बीच हुए इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुए हैं. इस समझौते से जहां दोनों देशों के बीच व्यापार में लगभग 34 अरब डॉलर का इजाफा होगा, वहीं भारतीय उपभोक्ताओं को भी सस्ते दामों में प्रीमियम प्रोडक्ट्स का फायदा मिलेगा.
read more- झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 8 की मौत
अब महंगी शराब मिलेगी आधे दामों में
FTA के तहत भारत में अंग्रेजी शराब पर अभी जो 150% का आयात शुल्क है, उसे 75% तक घटाया जाएगा और अगले 10 सालों में इसे 40% तक लाया जाएगा. इससे कई फेमस इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे:
- Johnnie Walker
- Chivas Regal
- Glenmorangie
- Jura
- Bombay Sapphire
- Beefeater
अब आम लोगों की पहुंच में होंगे.
भारत की देसी शराब को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म
इस समझौते से केवल विदेशी शराब ही नहीं, बल्कि भारत की देसी और पारंपरिक शराब को भी नया मंच मिलेगा. गोवा की फेनी, नासिक की वाइन और केरल की ताड़ी को अब यूके के सुपरमार्केट्स और हाई-एंड होटल्स में जगह मिलेगी. इससे लोकल ब्रुअरीज और डिस्टिलरीज़ को इंटरनेशनल पहचान और बड़ा एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म मिलेगा.
read more- बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका ने किया मार्च













