Ranchi News: रांची की राजधानी में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई.
बदमाश आए बाइक पर, पहन रखा था रेनकोट और हेलमेट
करीब रात 10:55 बजे, तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर पहुंचे, जिनका नंबर प्लेट खरोंचा हुआ था. रेनकोट और हेलमेट पहनकर वे पेट्रोल पंप पर दिख रहें है.
मारपीट के बाद 50,000 रुपये की लूट
पुलिस की जानकारी के अनुसार, पहले बदमाशों ने मोटरसाइकिल में ₹510 का पेट्रोल भरवाया. इसके बाद पंप कर्मियों से मारपीट की, काउंटर में घुसकर ₹50,000 की लूटपाट की.
read more- झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 8 की मौत
CCTV में दर्ज पूरी घटना
पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
पुलिसिया कार्रवाई
रांची पुलिस अब वीडियो फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी हुई है. छापेमारी जारी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
read more- बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका ने किया मार्च













