Tuesday, April 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषयक संगोष्ठी संपन्न, सांस्कृतिक चेतना का हुआ जागरण

झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज“भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ

July 27, 2025
in झारखंड
A A
Seminar on Indian knowledge tradition and contemporary society concluded, cultural consciousness awakened

Seminar on Indian knowledge tradition and contemporary society concluded, cultural consciousness awakened

Share on FacebookShare on Twitter

रांची। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज“भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन रांची स्थित ऐतिहासिक पुराना विधानसभा सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

read more: चाईबासा में माओवादियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने 35 लाख रुपये नकद बरामद किए

उद्घाटन सत्र में भारतीय संस्कृति पर बल

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र गौरव को समर्पित रहा। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति की महानता और ऋषि परंपरा की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना कठिन होगा।

read more: गुमला झारखंड में माओवाद से मछली पालन तक की कहानी, पीएम मोदी ने मन की बात में किया ज़िक्र

मुख्य अतिथि सी.पी. सिंह ने दी भारतीयता के पुनर्पुष्टि की प्रेरणा

पूर्व मंत्री एवं विधायक सी.पी. सिंह ने कहा, “हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर है। आज जब वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है, ऐसे आयोजनों से हम अपनी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ सकते हैं।”

भारतीय दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि वैदिक ज्ञान परंपरा आज भी संपूर्ण विश्व को दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने इसे आधुनिक संदर्भों में पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता बताई। गौसेवा आयोग, झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संगोष्ठी को “विचारों का उत्सव” कहा, जबकि केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रंजन कुमार दास ने भारतीयता को जीवनशैली बताया।

read more: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, “24 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा”

झारखंड की सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण

हिंदी साहित्य भारती के महामंत्री रामनिवास शुक्ल ने कहा कि संगठित रूप में सांस्कृतिक मूल्यों को प्रस्तुत करना समय की मांग है और झारखंड इकाई इस दिशा में एक मिसाल बन रही है।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए “सोच-विचार” पत्रिका के संपादक डॉ. नरेंद्र मिश्र ने आयोजन को वैचारिक संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

आयोजन के संयोजक अजय राय का योगदान

इस संगोष्ठी का संयोजन युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार राय द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और पृष्ठभूमि को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने झारखंड की स्थानीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के समन्वय को संगोष्ठी की उपलब्धि बताया।

शोध प्रस्तुतियाँ और प्रतिभागिता

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों ने कुल 35 शोध-पत्र प्रस्तुत किए, जो भारतीय दर्शन, संस्कृति और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित थे। प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Related Posts

Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार
Breaking News

Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार

April 28, 2026
A Ranchi hotelier was asked for extortion money in the name of the Rahul Singh gang.
Breaking News

Breaking News: रांची के एक होटल कारोबारी से Rahul Singh Gang के नाम पर मांगी गयी रंगदारी

April 28, 2026
Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
रांची

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

April 28, 2026
Next Post
Many workers left JMM-Congress and joined AJSU, Sudesh Mahato said- Hemant government failed on every front

झामुमो-कांग्रेस छोड़ कई कार्यकर्ता आजसू में शामिल, सुदेश महतो ने कहा—हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल

Aaj Ka Rashifal

28 जुलाई 2025 राशिफल: कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव, धन लाभ के साथ रिश्तों में आएंगे उतार-चढ़ाव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार

Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार

April 28, 2026

Breaking News: Hazaribagh में पत्रकार से मारपीट का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों पर लगे गंभीर आरोप

Breaking News: रांची के एक होटल कारोबारी से Rahul Singh Gang के नाम पर मांगी गयी रंगदारी

Ranchi Breaking: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Breaking News: Dawood Ibrahim के करीबी Salim Dola को लाया गया भारत

Hazaribagh News: हजारीबाग में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप-एक साथ मिले तीन भाई-बहनों के शव

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra