Today’s Horoscope: चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की युति बना रही है एक विशेष खगोलीय योग, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा तो कुछ को रिश्तों और धन के मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत होगी. आइए जानते हैं 30 जुलाई को किस राशि की किस्मत चमकेगी और किसे लेनी होगी सावधानी.
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेहनत और एकाग्रता की मांग करेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है और किसी भी प्रकार के लालच से दूर रहें। वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से निवेश को लेकर बातचीत संभव है।
read more- देश में बारिश का कहर! राजस्थान, MP, हिमाचल में रेड अलर्ट– कई जिलों में स्कूल बंद
वृषभ राशि (Taurus)
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भावनात्मक फैसलों से बचें और बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। मनोरंजन में भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा। धन संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
परिवार और कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। पिता से मतभेद की आशंका है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। किसी पुराने मित्र से मिलना मन को प्रसन्न करेगा। सतर्कता बरतें क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामाजिक कार्यों में सफलता का रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे, लेकिन अफवाहों पर ध्यान ना दें। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo)
दिन आनंदमय रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोई मनोकामना पूरी होगी। अजनबियों पर भरोसा न करें। व्यवहार में मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी।
read more- Big Breaking: रांची में स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में सकुशल बरामद
कन्या राशि (Virgo)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और नए संपर्क बनेंगे। करियर में उन्नति के योग हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर निर्णय लेंगे। बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर के लोग लाभ कमा सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए अच्छा समय है।
तुला राशि (Libra)
व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है, कोई गलती भारी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से करें। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
धन उधार देने या लेने से बचें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोचें, खासकर ससुराल पक्ष की सलाह पर। साझेदारी से दूर रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है, इसलिए बोलचाल में सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर के रिनोवेशन या बदलाव की योजना बन सकती है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। पुराना मित्र मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें।
मकर राशि (Capricorn)
बड़े लक्ष्यों को पाने का दिन है। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सिंगल लोगों को साथी मिल सकता है। काम समय पर निपटाएं। कुछ लोग आपकी भलाई को गलत समझ सकते हैं, सतर्क रहें।
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कई काम एक साथ निपटाने पड़ सकते हैं। उलझनों को जीवनसाथी से साझा करें। प्रॉपर्टी विवाद में संयम रखें। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
पार्टनरशिप में लाभ के योग हैं। औद्योगिक व टीम वर्क में नाम कमा सकते हैं। नई योजनाएं मन में आएंगी। लेनदेन में सतर्क रहें और अजनबियों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोग कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
नोट:
यह राशिफल वैदिक ज्योतिष और ग्रहों की चाल पर आधारित सामान्य भविष्यवाणी है. निर्णय लेते समय विवेक और सलाह जरूर लें.









