Thursday, April 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रांची में सामान्य से दोगुनी बारिश

July 30, 2025
in झारखंड
A A
झारखंड में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Weather News: झारखंड में पिछले 48 घंटों के भीतर एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. खासकर संथाल परगना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे भी राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

कहां-कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

राज्य में अब तक की सबसे अधिक वर्षा धनबाद जिले के टूंडी क्षेत्र में हुई, जहां 174 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा:

  • जामताड़ा (करमाटांड) – 148.6 मिमी
  • नारायणपुर – 140 मिमी
  • गिरिडीह – 117 मिमी
  • मधुपुर – 102.8 मिमी
  • राजधानी रांची – 17.2 मिमी

इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार पूर्वी और उत्तरी झारखंड में मानसून अधिक सक्रिय है.

Related Post

Hazaribagh girl did wonders, became JAC 10th state topper with 99.6%.

हजारीबाग की बेटी ने किया कमाल, 99.6% के साथ बनी JAC 10वीं की स्टेट टॉपर

April 23, 2026
2021 OBC reservation agitation case: Special court frames charges against Sudesh Mahto and other leaders

2021 OBC आरक्षण आंदोलन मामला: स्पेशल कोर्ट में सुदेश महतो समेत नेताओं पर आरोप तय

April 23, 2026
Aditya Sahu's scathing attack on SIR—voter list error or political ploy? Why the uproar?

SIR पर आदित्य साहू का बड़ा हमला—मतदाता सूची में गड़बड़ी या सियासी चाल? क्यों मचा बवाल!

April 23, 2026
JAC 10th Result 2026 released, check here on jacresults.com

Breaking New: JAC 10th Result 2026 जारी, jacresults.com पर ऐसे करें चेक

April 23, 2026

read more- Big Breaking: रांची में स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में सकुशल बरामद

यलो अलर्ट और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार (30 जुलाई) को राज्य के कई जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. इनमें रांची, कोल्हान, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और गढ़वा जैसे इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पाकुड़ में वज्रपात से मौत, एक घायल

वहीं, पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ाघघरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 19 वर्षीय चंदन मड़ैया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय निर्मल मड़ैया गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उस समय घटी जब दोनों खेत की ओर शौच के लिए जा रहे थे.

क्यों हो रही है भारी बारिश? – जानें मौसम विज्ञानियों से

भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, झारखंड में हो रही लगातार बारिश की वजह कई मौसमीय घटनाएं हैं:

  1. लो प्रेशर एरिया टर्फ:
    अरब सागर से बांग्लादेश तक फैला यह सिस्टम गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है.
  2. मानसून ट्रफ लाइन:
    यह रेखा मेदिनीनगर (डालटनगंज) होते हुए श्रीगंगानगर, झुंझुनू, पन्ना और पुरुलिया के रास्ते उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है.
  3. समुद्र तल से ऊंचाई पर सक्रिय टर्फ:
    समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी की ऊंचाई तक एक और ट्रफ बिहार से मणिपुर तक फैला है, जिसका प्रभाव झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह सिस्टम साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सक्रिय है और इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.

read more- रूस में आया 8.8 का भूकंप, जापान में सुनामी का अलर्ट– क्या भारत भी खतरे में है?

तापमान में गिरावट, 3 दिन तक राहत

लगातार बारिश के कारण राज्यभर में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में लगभग 4°C की वृद्धि संभव है.

सामान्य से अधिक वर्षा, रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

झारखंड में इस मानसून सीजन (1 जून – 29 जुलाई 2025) के दौरान-

  • राज्य में कुल बारिश: 748.6 मिमी
  • सामान्य बारिश: 489.2 मिमी
  • वृद्धि: 53% अधिक

रांची में इस अवधि में:

  • वर्षा: 976.3 मिमी
  • सामान्य औसत: 503.7 मिमी
  • वृद्धि: 94% अधिक बारिश

यह आँकड़े बताते हैं कि राज्य इस मानसून में औसत से कहीं अधिक बारिश झेल रहा है, जिससे जलभराव, बिजली गिरने और फसलों पर प्रभाव की आशंका बनी हुई है.

Related Posts

Hazaribagh girl did wonders, became JAC 10th state topper with 99.6%.
Breaking News

हजारीबाग की बेटी ने किया कमाल, 99.6% के साथ बनी JAC 10वीं की स्टेट टॉपर

April 23, 2026
2021 OBC reservation agitation case: Special court frames charges against Sudesh Mahto and other leaders
झारखंड

2021 OBC आरक्षण आंदोलन मामला: स्पेशल कोर्ट में सुदेश महतो समेत नेताओं पर आरोप तय

April 23, 2026
Aditya Sahu's scathing attack on SIR—voter list error or political ploy? Why the uproar?
झारखंड

SIR पर आदित्य साहू का बड़ा हमला—मतदाता सूची में गड़बड़ी या सियासी चाल? क्यों मचा बवाल!

April 23, 2026
Next Post
Share Market Today: लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान पर खुले

Share Market Today: लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान पर खुले

रूस में आया 8.8 का भूकंप, सुनामी ने जापान में मचाई तबाही – क्या भारत भी खतरे में है?

रूस में आया 8.8 का भूकंप, जापान में सुनामी का अलर्ट– क्या भारत भी खतरे में है?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hazaribagh girl did wonders, became JAC 10th state topper with 99.6%.

हजारीबाग की बेटी ने किया कमाल, 99.6% के साथ बनी JAC 10वीं की स्टेट टॉपर

April 23, 2026

West Bengal Election 2026: रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या बदलने वाला है सत्ता समीकरण?

2021 OBC आरक्षण आंदोलन मामला: स्पेशल कोर्ट में सुदेश महतो समेत नेताओं पर आरोप तय

SIR पर आदित्य साहू का बड़ा हमला—मतदाता सूची में गड़बड़ी या सियासी चाल? क्यों मचा बवाल!

Breaking New: JAC 10th Result 2026 जारी, jacresults.com पर ऐसे करें चेक

Jharkhand Weather: चुभती-जलती गर्मी के बीच कल से बदलेगा मौसम, आसमान में छाएंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra