Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज बेहाल

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. जानें क्या हैं उनकी मांगें और कैसे प्रभावित हो रही है स्वास्थ्य व्यवस्था.

July 30, 2025
in Breaking News, रांची
A A
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप: कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज बेहाल
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के चालकों और तकनीकी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था गहरे संकट में आ गई है. राजधानी रांची में हड़ताली कर्मचारी राजभवन के सामने अधनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि निजी एजेंसी उन्हें न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं दे रही है और 12 घंटे से ज्यादा काम लेने के बावजूद न वेतन सही है, न ईपीएफ, न मेडिकल और न ही बीमा की सुविधा.

मरीजों को भारी परेशानी, निजी वाहनों पर बढ़ी निर्भरता

सरकारी एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. ये निजी वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं. ठाकुरगांव से आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि उन्हें रांची सदर अस्पताल लाने के लिए 1500 रुपये तक देने पड़े.

read more- देश में बारिश का कहर! राजस्थान, MP, हिमाचल में रेड अलर्ट– कई जिलों में स्कूल बंद

एक अन्य मामला में एक मरीज, जिसकी टांग टूटी हुई थी, अपनी ‘टुकटुक’ गाड़ी से अस्पताल पहुंचा, लेकिन इलाज के बाद उसकी गाड़ी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई.

कर्मचारियों की मांगें

हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों ने सरकार से स्पष्ट रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  • उचित वेतन और स्थायी बहाली
  • सभी कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं और अधिकार
  • निजी संस्था की मनमानी पर रोक
  • साप्ताहिक अवकाश और निर्धारित कार्य घंटे

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे.

read more- Big Breaking: रांची में स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में सकुशल बरामद

स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, खतरे में जानें

108 सेवा ठप होने से झारखंड के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां मरीज पहले से ही सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं पर निर्भर हैं. अस्पतालों में आपातकालीन मामलों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था फिलहाल नहीं की गई है.

सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आम जनता ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और समाधान निकाले, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों की जान खतरे में न पड़े.

Related Posts

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained
Breaking News

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
There was a stir in Ranchi due to the kidnapping of a school girl, Jharkhand Parents Association expressed strong displeasure

रांची में स्कूली छात्रा के अपहरण से मचा हड़कंप, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जताई कड़ी नाराजगी

Earthquake of 8.8 magnitude hits Kamchatka, Russia; tsunami alert issued in many countries

Big Breaking: रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra