Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

धनबाद में बिजली संकट को लेकर सड़क जाम: किन्नरों का जोरदार प्रदर्शन, मेंडेज कर्मी पर पैसे मांगने का आरोप

लोयाबाद में शुक्रवार को बिजली मरम्मत में लापरवाही और घूसखोरी के आरोपों को लेकर स्थानीय किन्नरों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना लोयाबाद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर दोपहर करीब 1 बजे घटी।

August 1, 2025
in झारखंड
A A
Road jam due to power crisis in Dhanbad: Eunuchs protest strongly, Mendez employee accused of demanding money

Road jam due to power crisis in Dhanbad: Eunuchs protest strongly, Mendez employee accused of demanding money

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: लोयाबाद में शुक्रवार को बिजली मरम्मत में लापरवाही और घूसखोरी के आरोपों को लेकर स्थानीय किन्नरों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना लोयाबाद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर दोपहर करीब 1 बजे घटी। किन्नरों ने आरोप लगाया कि बिजली मरम्मती कार्य के नाम पर मेंडेज कर्मी ने 2000 रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

जैसे ही सड़क पर वाहनों की कतारें लगने लगीं, किन्नरों को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर विरोध जताना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण करीब 20 मिनट तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान जब आरोपित मेंडेज कर्मी करीम मौके से गुजरा, तो प्रदर्शनकारियों और उसके बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, स्थिति बाद में सामान्य हो गई और सड़क से जाम हट गया।

किन्नरों का आरोप:

प्रदर्शन में शामिल कोमल किन्नर, गोल्डी किन्नर, प्रियंका किन्नर और सानिया किन्नर ने बताया कि लोयाबाद 7 नंबर समेत आसपास के करीब 20 घरों में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कर्मी बार-बार मरम्मत के नाम पर बहाने बना रहे हैं और इस बार सीधे पैसे की मांग की गई। जब समस्या हल नहीं हुई, तो उन्होंने झरिया से अपने समुदाय के अन्य सदस्यों को बुलाकर विरोध दर्ज कराया।

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

मेंडेज कर्मी का पक्ष:

विवाद में घिरे करीम, मेंडेज कर्मी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे। उल्टा उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने कहा, “यह सब झूठा आरोप है, मैं अपना काम ईमानदारी से करता हूं।”

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल:

पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की कोई सक्रिय भूमिका नहीं दिखी। स्थानीय लोगों ने इस पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:

  • नसीमा खातून (लोयाबाद, 7 नंबर): “चार दिन से बिजली नहीं है, गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। हर बार मरम्मत की बात टाल दी जाती है।”
  • नासिर मंसूरी: “हमेशा यही जवाब मिलता है- कल देखेंगे। लेकिन कोई आता नहीं। किन्नरों ने जो किया, वो लोगों की नाराजगी का नतीजा है।”
  • कमरूद्दीन: “अगर बिजली कर्मी ईमानदारी से काम करते, तो ऐसी नौबत नहीं आती। अब लोग तंग आ चुके हैं।”
  • मुमताज मंसूरी: “बिजली विभाग के कर्मचारी काम करने के बजाय बहाने बनाते हैं। प्रशासन को अब संज्ञान लेना चाहिए।”

क्या कहता है यह मामला?

यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही, स्थानीय निवासियों की हताशा और प्रशासनिक उदासीनता को भी उजागर करती है।

 

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post
Ranchi: 3.85 lakh women of Ranchi district got the benefit of Chief Minister Mainiya Samman Yojana, an amount of ₹ 96.43 crore was transferred for the month of June

Ranchi: रांची जिले की 3.85 लाख महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जून महीने के लिए ₹96.43 करोड़ की राशि ट्रांसफर

Adiwasi Mahotsav 2025: To be organized in Ranchi from 9th to 11th August, review meeting concluded under the chairmanship of Chief Secretary

Adiwasi Mahotsav 2025: रांची में 9 से 11 अगस्त तक होगा आयोजन, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra