Bihar News: डिजिटल इंडिया की शानदार उड़ान अब स्वर्ग और पालतू जानवरों तक पहुँच चुकी है. बिहार के खगड़िया जिले में RTPS पोर्टल के जरिए निवास प्रमाण पत्र के लिए ऐसे-ऐसे नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर अब रजिस्ट्रार भी माथा पीट रहे हैं और भगवान भी चौंक गए होंगे.
भगवान राम और सीता जी, जिन्होंने त्रेता युग में वनवास काट लिया था, अब लगता है उन्हें खगड़िया में स्थायी पता चाहिए. और हाँ, कौआ—जो रामायण में जूठे बेर खाने आया था—वो भी आज RTPS पर आवेदन करने में पीछे नहीं रहा.
read more- रांची के हरमू में भीषण आग: सहजानंद चौक के पास कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
डॉग बाबू से लेकर ट्रैक्टर तक – सबको चाहिए बिहार का पता!
RTPS पोर्टल पर पहले ही “डॉग बाबू”, “डोगेश”, “ट्रैक्टर” जैसे प्रबुद्ध नागरिकों ने आवेदन कर सुर्खियाँ बटोरी थीं. अब ‘कौआ’ और ‘भगवान श्रीराम’ के नाम से भी निवास प्रमाण पत्र की माँग की जा रही है.
शायद जल्द ही हनुमान जी अपना आधार लिंक करवाने आयें और लक्ष्मण जी वोटर आईडी बनवाने.
प्रशासन भी हैरान, FIR दर्ज
चित्रगुप्तनगर, गोगरी और चौथम थाना क्षेत्र में जब भगवान और पक्षियों के नाम आवेदन आए तो प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर FIR दर्ज कर दी. आखिर डिजिटल फर्जीवाड़ा भी किसी धर्म, जाति, या प्रजाति में भेद नहीं करता!
read more- देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
SDO शंभु कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर 2024 को “कौआ” नाम से आवेदन मिला था. अब मामला कांड संख्या 82/2025 बन गया है. संभव है आगे चलकर “कछुआ प्रसाद” या “गेंडा सिंह” भी आवेदन करें. RTPS तैयार है!.
सरकार का कहना है कि जल्द ही AI आधारित नाम फिल्टरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा
read more- बिहार में डॉग बाबू को मिला आवासीय प्रमाण पत्र! इंसानों का नंबर अब कब आएगा?













