Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। यह समाचार सुनते ही पूरे राज्य और देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा:
“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”
हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज की आवाज बताया। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका जीवन आदिवासी हितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी
सरकार द्वारा शिबू सोरेन को राजकीय सम्मान देने की घोषणा की गई है। झारखंड सहित देशभर से शोक संदेश आ रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।







