गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच और नगड़ी में रिम्स टू निर्माण रोकने की मांग की

झारखंड में सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर (भाजपा के अनुसार सुनियोजित हत्या) की CBI जांच करवाने और रांची नगड़ी में रैयत किसानों की उपजाऊ जमीन पर प्रस्तावित रिम्स टू (RIMS-2) निर्माण रोकने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

अगस्त 29, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
BJP demands CBI investigation of Surya Hansda encounter and stopping of RIMS 2 construction in Nagdi

BJP demands CBI investigation of Surya Hansda encounter and stopping of RIMS 2 construction in Nagdi

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड में सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर (भाजपा के अनुसार सुनियोजित हत्या) की CBI जांच करवाने और रांची नगड़ी में रैयत किसानों की उपजाऊ जमीन पर प्रस्तावित रिम्स टू (RIMS-2) निर्माण रोकने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

Table of Contents

Toggle
  • सूर्या हांसदा एनकाउंटर: भाजपा ने कहा – यह सुनियोजित हत्या
  • नगड़ी में रैयत किसानों की उपजाऊ जमीन पर रिम्स टू निर्माण का विरोध
  • भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
  • भाजपा की मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम को सौंपे गए ज्ञापन में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की “तानाशाही और हठधर्मिता” का मुद्दा उठाते हुए दो प्रमुख मांगें रखीं –

📌 यह भी पढ़ें:
  • छठ महापर्व से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, हटिया तालाब घाट का निरीक्षण
  • केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
  • दुर्गा पूजा में रांची वालों को बड़ी राहत! 18 से 20 अक्टूबर तक रात में भी चलेंगी नगर निगम की बसें, जानें 6 रूट
  1. सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की CBI जांच।
  2. नगड़ी में किसानों की जमीन पर प्रस्तावित रिम्स टू निर्माण पर रोक।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर: भाजपा ने कहा – यह सुनियोजित हत्या

भाजपा द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 11 अगस्त 2025 को गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा का फर्जी पुलिस एनकाउंटर किया गया, जबकि 10 अगस्त को पुलिस ने उन्हें देवघर के नावाडीह गांव से उठाया था।

भाजपा का आरोप है कि –

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
  • सूर्या हांसदा अपराधी नहीं, बल्कि लोकप्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे।
  • वे चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे और गरीब आदिवासी बच्चों की शिक्षा में सहयोग करते थे।
  • पुलिस जिन मामलों का हवाला दे रही है, उनमें से अधिकांश में वे बरी हो चुके थे।
  • एनकाउंटर स्थल पर खून तक नहीं मिला, जिससे पूरा मामला संदिग्ध है।

भाजपा ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि CBI जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए और सूर्या हांसदा के परिजनों व वकील को सुरक्षा दी जाए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

नगड़ी में रैयत किसानों की उपजाऊ जमीन पर रिम्स टू निर्माण का विरोध

भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि झारखंड सरकार रांची के नगड़ी में 100% उपजाऊ कृषि भूमि पर जबरन रिम्स टू का निर्माण कर रही है।

मुख्य आरोप –

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
  • यह भूमि आदिवासी रैयत खतियानी जमीन है।
  • सरकार CNT एक्ट, ग्रामसभा और भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन कर रही है।
  • 24 अगस्त 2025 को किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़कर सरकार ने दमनकारी चेहरा दिखाया।
  • निर्दोष किसानों, विशेषकर महिलाओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए।
  • यहां तक कि आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला बदर कर दिया।

भाजपा का कहना है कि –

“पार्टी अस्पताल निर्माण का विरोध नहीं कर रही, बल्कि मांग कर रही है कि रिम्स टू के लिए सरकार उपजाऊ खेतिहर जमीन की बजाय गैर-कृषि बंजर जमीन का चयन करे।”

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री गंगोत्री कुजूर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई नेता शामिल थे।

भाजपा की मांगें

  1. सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर मामले की CBI जांच।
  2. नगड़ी की किसानों की जमीन पर रिम्स टू निर्माण पर रोक।
  3. किसानों और पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की तत्काल वापसी।
  4. सूर्या हांसदा के परिजनों और वकील को सुरक्षा मुहैया कराना।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Govindpur Registry Office reopens after 56 days; resumption of land and property registration brings relief to people.
धनबाद Dhanbad

56 दिनों बाद खुला गोविंदपुर रजिस्ट्री ऑफिस, जमीन-मकान की रजिस्ट्री शुरू होने से लोगों को राहत

अक्टूबर 15, 2026
Ranchi Municipal Corporation on alert ahead of the Chhath festival; inspects Hatia Talab Ghat.
झारखंड Jharkhand News

छठ महापर्व से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, हटिया तालाब घाट का निरीक्षण

अक्टूबर 15, 2026
केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
झारखंड Jharkhand News

केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

अक्टूबर 15, 2026
Next Post
Presence of Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren in Ramdas Soren's Sanskar Bhoj

रामदास सोरेन के संस्कार भोज में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन की मौजूदगी

Ashish Kumar's body reached Ranchi from Congo, the wait of 39 days ended due to the efforts of AJSU Party and Sanjay Mehta

कॉन्गो से रांची पहुँचा आशीष कुमार का पार्थिव शरीर, आजसू पार्टी और संजय मेहता के प्रयास से पूरी हुई 39 दिनों की प्रतीक्षा

Govindpur Registry Office reopens after 56 days; resumption of land and property registration brings relief to people.

56 दिनों बाद खुला गोविंदपुर रजिस्ट्री ऑफिस, जमीन-मकान की रजिस्ट्री शुरू होने से लोगों को राहत

अक्टूबर 15, 2026

नेहा बोरा के बोलते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारेबाजी, दीपके बोले- तिरंगा फहराना भी अपराध बना दिया

छठ महापर्व से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, हटिया तालाब घाट का निरीक्षण

केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर AICC की मुहर, धनबाद और जमशेदपुर में बनेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

दुर्गा पूजा में रांची वालों को बड़ी राहत! 18 से 20 अक्टूबर तक रात में भी चलेंगी नगर निगम की बसें, जानें 6 रूट

शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts