Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री स्व. रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया।
मुख्यमंत्री का बयान
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा:
“आदरणीय गुरुजी के निधन के कुछ ही दिनों बाद मंत्री रामदास सोरेन जी का आकस्मिक निधन होना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। आज यहां राज्यभर से उनके चाहने वाले एवं सगे-संबंधी एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी ओर से भी उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








