Entertainment News: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का दिल जीत रहा है। टीआरपी की रेस में तेजी से ऊपर चढ़ते इस शो की कहानी अब और भी दिलचस्प होने जा रही है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में अब एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है – और वो कोई और नहीं बल्कि नॉयना के बॉयफ्रेंड हैं। इस किरदार को पॉपुलर टीवी एक्टर विशाल नायक निभाने वाले हैं।
लव ट्रायंगल में आएगा नया ट्विस्ट
इस समय शो में मिहिर, तुलसी और नॉयना का लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है। नॉयना अब भी मिहिर को भूला नहीं पाई है और उसके मन में फिर से प्यार की भावना जाग उठी है। उसने ठान लिया है कि मिहिर को किसी भी कीमत पर अपने पास वापस लाकर रहेगी।
लेकिन जैसे ही उसके बॉयफ्रेंड की एंट्री होगी, पूरी कहानी बदल जाएगी। नॉयना के प्लान पर पानी फिर सकता है, क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर की प्लानिंग से TRP में जबरदस्त उछाल
एकता कपूर अपने इस आइकॉनिक शो को फिर से टॉप पर लाने के लिए लगातार बड़े ट्विस्ट प्लान कर रही हैं। हाल ही में शो ने टीआरपी चार्ट में छलांग लगाकर नंबर 4 से नंबर 3 की पोजीशन हासिल की है।
दर्शकों को कहानी में आ रहे नए बदलाव खूब पसंद आ रहे हैं, और अब नॉयना के बॉयफ्रेंड की एंट्री से शो में नया बवाल मचने वाला है।
क्या नॉयना अपने बॉयफ्रेंड का सामना कर पाएगी?
अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि नॉयना अपने ही प्लान में कैसे उलझती है और उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए कैसी मुश्किलें खड़ी करता है। दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा भरपूर ड्रामा और इमोशन्स का तड़का।













