Ranchi: झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के 9 उग्रवादियों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस दौरान उग्रवादियों ने एके-47, एके-56, एसएलआर और अन्य हथियार पुलिस को सौंपे।
सरेंडर करने वालों में जोनल रैंक का एक, सब-जोनल रैंक के चार और एरिया कमांडर रैंक के चार उग्रवादी शामिल हैं। इनमें से पांच उग्रवादियों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इनामी उग्रवादियों की सूची
- रविंद्र यादव (जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी)
- अखिलेश यादव (सब-जोनल कमांडर, 5 लाख इनामी)
- बलदेव गंझू (5 लाख इनामी)
- मुकेश राम उर्फ कल्लू उर्फ आजाद (5 लाख इनामी)
- पवन उर्फ राम प्रसाद (सब-जोनल कमांडर, 3 लाख इनामी)
- ध्रुव जी उर्फ राजू राम (एरिया कमांडर)
- विजय यादव (एरिया कमांडर)
- सरवन सिंह उर्फ पारस (एरिया कमांडर)
- मुकेश गंझू (एरिया कमांडर)
हथियार और गोलियां बरामद
सरेंडर के दौरान उग्रवादियों ने कुल 12 हथियार, 1782 गोली और 26 मैगजीन पुलिस को सौंपी। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
- 1 एके-56 (पुलिस से लूटा गया)
- 4 एके-47 (पुलिस से लूटी गई)
- 3 एसएलआर
- 2 .303 राइफल
- 1 30.60 एमआई राइफल
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी
यह सरेंडर सीआरपीएफ 11 बटालियन के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, आईजी अभियान माइकल राजेश, आईजी पलामू सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम, एसपी कुमार गौरव और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। सभी उग्रवादियों को बुके, शॉल और इनामी राशि का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस का दावा
आईजी साकेत कुमार सिंह ने कहा, “इस सरेंडर के बाद लातेहार में JJMP संगठन का पूरी तरह सफाया हो गया है। गुमला, चतरा और पलामू में केवल कुछ गिने-चुने नक्सली बचे हैं।”












