Ranchi: झारखंड में सोमवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी रांची सहित हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और रामगढ़ समेत 11 से अधिक जिलों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बिजली की चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा और कई जगहों पर अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसका असर ओडिशा और झारखंड पर पड़ रहा है। इस वजह से 2 से 5 सितंबर तक झारखंड के ज्यादातर जिलों में घने बादल और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
- 2 सितंबर को दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना
- 4 और 5 सितंबर को भी रहेगा बारिश का असर
- हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक
झारखंड में बारिश का आंकड़ा
- अब तक झारखंड में 1012.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 27% ज्यादा है।
- रांची जिले में अब तक 1288.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 56% अधिक है।
अगस्त में सबसे कम बारिश, फिर भी 22 दिन बरसे बादल
इस साल अगस्त में लगातार बारिश हुई। 31 दिनों में से 22 दिन बारिश दर्ज की गई, फिर भी यह पिछले पांच सालों में सबसे कम रही।
- अगस्त का सामान्य औसत: 290.6 मिमी
- इस बार अगस्त में बारिश: 251.5 मिमी (-13%)
- सबसे ज्यादा अगस्त की बारिश: 598.2 मिमी (साल 2022)
रांची में सितंबर की बारिश का ट्रेंड
रांची में सितंबर महीने में सामान्यतः 212.3 मिमी बारिश होती है। पिछले पांच सालों का हाल इस प्रकार है:
- 2020: 118.1 मिमी (-44%)
- 2021: सामान्य से 37% अधिक
- 2022: सामान्य से 50% अधिक
- 2023: सामान्य से 29% अधिक
- 2024: सबसे अधिक 333.1 मिमी (+57%)
मानसून विदाई की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस बार मानसून अक्टूबर के मध्य तक विदा होगा। 15 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम बन सकता है, जिसका असर दुर्गा पूजा तक दिख सकता है।
- 15 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना
- इसके बाद कहीं-कहीं छिटपुट बारिश












