Dhanbad: कालूबथान ओपी क्षेत्र के सांगामहल बस्ती के जंगलों में सक्रिय कोयला तस्करों के खिलाफ CISF और ECL सिक्योरिटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से करीब 5 कुआँनुमा अवैध उत्खनन स्थलों की भराई कर दी, जिससे तस्करों की योजना धरी रह गई।
सूत्रों के अनुसार, कोयला माफिया लंबे समय से यहां गैरकानूनी कोयला खनन कर रहे थे और निकाले गए कोयले को बाइक, स्कूटर और पिकअप वैन के जरिए आसपास के ईंट-भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही ECL मुगमा एरिया की सिक्योरिटी टीम ने तुरंत CISF के साथ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान मौके पर मौजूद सभी अवैध उत्खनन स्थलों को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध खनन और कोयला तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस ऑपरेशन के बाद इलाके में कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध खनन से जंगल और बस्ती दोनों को भारी नुकसान हो रहा था।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











