Business News: सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 1,214 रुपए की तेजी के साथ ₹1,05,638 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सोना ₹1,04,424 पर था।
वहीं, चांदी की कीमत में भी 137 रुपए की बढ़त दर्ज की गई और यह ₹1,22,970 प्रति किलो पर पहुंच गई। 1 अगस्त को चांदी ने ₹1,23,250 का ऑल टाइम हाई छुआ था।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,07,120 | ₹98,200 |
| मुंबई | ₹1,06,970 | ₹98,050 |
| कोलकाता | ₹1,06,970 | ₹98,050 |
| चेन्नई | ₹1,06,970 | ₹98,050 |
| भोपाल | ₹1,07,020 | ₹98,100 |
2025 में अब तक कितना बढ़ा सोना?
- 1 जनवरी 2025 को कीमत: ₹76,162 प्रति 10 ग्राम
- 3 सितंबर 2025 को कीमत: ₹1,05,638 प्रति 10 ग्राम
- अब तक की बढ़त: ₹29,476
- चांदी में बढ़त: ₹86,017 से ₹1,22,833 (₹36,816 की बढ़त)
2024 में पूरे साल के दौरान सोना ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि इस साल अब तक की तेजी कहीं ज्यादा है।
read more- Donald Trump on India Tariff: भारत पर 50% शुल्क लगाने को लेकर ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान
विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक तनाव के चलते सोने की मांग में तेजी बनी रहेगी।
उनका अनुमान है कि:
- सोना ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम
- चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
सोने की कीमतों में तेजी के 5 बड़े कारण
- वैश्विक अनिश्चितता: अमेरिका के टैरिफ और व्यापार युद्ध की आशंका के चलते निवेशक गोल्ड को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: चीन और रूस जैसे देशों द्वारा भारी मात्रा में सोने की खरीद।
- युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध अभी भी जारी है।
- महंगाई और ब्याज दरें: फेडरल रिजर्व की दरों में नरमी और मुद्रास्फीति की आशंका से सोना आकर्षक निवेश बना।
- डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया: रुपए की कमजोरी भी सोने के दाम को ऊंचा कर रही है।













