Ranchi: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्यभर के सहायक पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। दरअसल अभी अभी सीएम हेमंत सोरेन राज्यभर के तमाम सहायक पुलिस कर्मियों को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार का आदेश दिए है। अब इस संबंध में गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग इस संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा। ऐसे में जल्द ही कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा।












