Jharkhand: चंदवारा प्रखंड अंतर्गत तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की मनमानी के खिलाफ निजी विद्यालय संघर्ष समिति ने शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस आंदोलन में हजारों अभिभावक एवं ग्रामीण शामिल हुए और विद्यालय प्रशासन पर मनमाने शुल्क वसूली का आरोप लगाया।
धरना का संचालन अरविंद यादव ने किया जबकि अध्यक्षता महादेव राम ने की। मौके पर अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय हर साल फीस में भारी वृद्धि करता है। री-एडमिशन, एनुअल चार्ज, ड्रेस, कॉपी-किताबों में कमीशनखोरी की जा रही है। किताबें केवल शर्मा बुक सेंटर और ड्रेस केवल दीपक शू हाउस से खरीदने की बाध्यता थोप दी गई है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
अभिभावकों की मुख्य मांगें
धरना प्रदर्शन में अभिभावकों ने निम्नलिखित मांगें रखीं –
- स्थानीय छात्रों को मासिक शुल्क में 50% छूट दी जाए।
- मनमानी शुल्क वसूली, जुर्माना प्रथा, नामांकन फॉर्म, विकास शुल्क और सिक्योरिटी मनी पर तत्काल रोक लगे।
- किताब और ड्रेस सिर्फ एक दुकान से खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए।
- झारखंड सरकार की नियमावली के अनुसार विद्यालय में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए।
- कक्षा 1 से 12 तक केवल NCERT की किताबें पढ़ाई जाएं।
चेतावनी सभा में बड़ा आंदोलन की चेतावनी
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।
आंदोलन में मौजूद प्रमुख लोग
धरना स्थल पर झामुमो जिला सचिव एवं मुखिया संघ के जिला सचिव श्यामदेव यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव राम, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, किशोर यादव, जसपाल यादव, भोला दास, महेश वर्मा, बासुदेव यादव, अनिल वर्णवाल, कामेश्वर गिरी, सुमित्रा देवी, प्रियंका देवी, लीलावती देवी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









