Dhandbad News: धनबाद शहर की सड़कों पर खुलेआम गिट्टी और बालू गिराए जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह पड़े गिट्टी और बालू से प्रतिदिन कई वाहन चालक इसकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और ट्रक चालक लापरवाही से गिट्टी-बालू गिराकर चले जाते हैं, जिससे सड़क पर हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार ठेकदार को शिकायत करने के बावजूद सड़को से बालू और गिट्टी नहीं हटाया जा रहा है।लिंडसे क्लब के पास बालू और गिट्टी सड़क पर गिरा हुआ है, लेकिन प्रशासन इसपर गंभीर नहीं है। निगम सिर्फ ओर सिर्फ अतिक्रमण के नाम पर खाना पूर्ति करती है।
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह ट्रक चालकों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके और सड़कें दुर्घटनामुक्त न बन सकें












