Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर 218वें उर्स के मौके पर चादरपोशी की। मुख्यमंत्री ने परंपरागत तरीके से दरगाह पर चादर चढ़ाई और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा –
“हर वर्ष की तरह इस बार भी हम सब लोग उर्स के अवसर पर रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे हैं। आज मैंने चादरपोशी की रस्म अदा कर राज्य के सभी लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।”
दरगाह और उर्स का महत्व
हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह रांची के डोरंडा इलाके में स्थित है और यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग उर्स में शामिल होने पहुंचते हैं। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है।
मुख्यमंत्री की प्रार्थना
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाबा की दरगाह पर आकर उन्हें गहरी आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिसालदार शाह बाबा की दुआओं से झारखंड में अमन-चैन और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।












