National News: इंदौर के मेला ग्राउंड में इस दशहरे पर एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है, जो पारंपरिक रावण दहन से अलग होगा। इस बार ‘शूर्पणखा दहन’ के ज़रिए महिला अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन पुरुष अधिकारों की पैरवी करने वाली संस्था ‘पौरुष’ द्वारा किया जा रहा है।
महिला अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य
आयोजकों का कहना है कि समाज में पुरुषों के खिलाफ होने वाले अपराधों और महिलाओं द्वारा किए गए गंभीर अपराधों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस पहल के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अपराध का कोई लिंग नहीं होता, और हर अपराधी को एकसमान दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
शूर्पणखा के पुतले पर लगेंगी चर्चित चेहरों की तस्वीरें
इस खास पुतले पर देशभर की उन महिलाओं की तस्वीरें लगाई जाएंगी जो गंभीर आपराधिक मामलों में चर्चा में रही हैं। इनमें शामिल हैं:
- सोनम रघुवंशी (इंदौर) – पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप
- मुस्कान (मेरठ)
- हर्षा (राजस्थान)
- निकिता सिंघानिया (जौनपुर)
- सुष्मिता (दिल्ली)
- रविता (मेरठ)
- शशि (फिरोजाबाद)
- सूचना सेठ (बेंगलुरु)
- चमन उर्फ गुड़िया (मुंबई)
- प्रियंका (औरैया)
- हंसा (देवास)
पीड़ित परिवार को भेजा गया आमंत्रण
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य चेहरा सोनम रघुवंशी को बनाया गया है। उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनका नाम सामने आया था। राजा रघुवंशी के परिजनों और रघुवंशी समाज को भी इस आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
read more- झारखंड सरकार ने 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन
प्रचार-प्रसार जोरों पर
इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए दर्जनों बैनर तैयार किए गए हैं, जो शहरभर में ऑडियो अनाउंसमेंट के साथ विभिन्न वाहनों पर लगाकर घूमाए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं और इसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है।













