Dhanbad: एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत गोमो रेलवे हॉस्पिटल परिसर में चार दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर में नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, ईसीजी, हड्डी और जोड़ों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रेल कर्मचारियों को डायबिटीज़, हृदय रोग और हाइपरटेंशन जैसी सामान्य जीवनशैली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक शिवेंद्र सिंह ने कहा –
“रेलवे कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हमारी टीम 24 घंटे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर उनके लिए जीवन में नई उम्मीद लेकर आते हैं।












