Today’s Horoscope: 20 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के क्षेत्र में कुछ राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जबकि कुछ को बरतनी होगी सावधानी। आइए जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि के लिए शानदार रहेगा। स्टूडेंट्स को नई जॉब या कोर्स जॉइन करने का अवसर मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर के लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश फायदेमंद रहेगा, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
read more- East Tech Symposium-2025: रक्षा क्षेत्र में झारखंड की नई उड़ान, CM सोरेन रहे शामिल
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस ट्रिप की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह से बड़ा फैसला हो सकता है। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने का समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि के जातकों का दिन खास रहेगा। लाभकारी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। बच्चों और जीवनसाथी के साथ समय बितेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: जल में सफेद पुष्प अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए चुनौतियों से भरा लेकिन सफल दिन रहेगा। कार्यकुशलता की सराहना होगी और निवेश से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
read more- झारखंड सरकार ने 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच अपनाएंगे। करियर में नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाकर दीपक जलाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए लाभकारी दिन है। बिजनेस में मुनाफा और कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। विदेश यात्रा या आउटिंग की योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
उपाय: किसी गरीब को मीठा भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए राहत का दिन है। बिजनेस में नए साझेदार मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए लाभकारी दिन है। करियर में तरक्की और बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोग आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। पुराने दोस्तों से मिलना और यादें ताजा करना दिन को खास बनाएगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम में सफलता और आय के नए स्रोत सामने आएंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए दिन बहुत अच्छा है। संचार, इंटरनेट और तकनीक से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।











