झुमरीतिलैया: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार शाम लगभग 4 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर गश्ती के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक नीले रंग का पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में पाया। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर दावा नहीं किया।
संदेह के आधार पर बैग को जांचा गया तो उसमें से अवैध शराब की खेप बरामद हुई।
बरामद शराब का विवरण:
- 09 बोतल ICONIQ WHITE WHISKY (375 मि.ली., कीमत ₹350 प्रति बोतल)
- 04 बोतल ROYAL STAGE PREMIUM WHISKY (375 मि.ली., कीमत ₹370 प्रति बोतल)
कुल मात्रा: 4875 मि.ली.
कुल कीमत: लगभग ₹4630/-
उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव की देखरेख में मौजूद गवाहों के समक्ष शाम 4:30 बजे जब्ती सूची तैयार कर पूरी शराब को कब्जे में लिया गया। इसके बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया।
RPF की सतर्कता से टला बड़ा अपराध
RPF टीम में सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी पुरन चंद मीना, राम भरोसी मीणा और रामबाबू यादव शामिल थे। टीम की तत्परता और सतर्कता से रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा।












