Dhanbad: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) धनबाद पोस्ट की टास्क टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर छापेमारी कर 36.843 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, यह चांदी करीब 49.73 लाख रुपये मूल्य की है। बरामदगी के दौरान दो व्यक्तियों—शिवेश ठाकुर (बांका, बिहार) और राकेश ठाकुर (धनबाद, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से दो पिट्ठू बैग और दो हैंड बैग मिले, जिनमें कुल 10 पैकेट में चांदी के आभूषण (मुख्यतः मछली डिजाइन) छिपाकर रखे गए थे।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ये आभूषण बांका (मानिया) से खरीदकर मथुरा और मेरठ के सराफा कारोबारियों को बेचने ले जा रहे थे। हालांकि वे इसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरपीएफ ने दोनों को डिटेन कर आगे की कार्रवाई हेतु राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो वाणिज्य कर विभाग, धनबाद प्रमंडल को सुपुर्द कर दिया है।
हाइलाइट्स
- धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत छापेमारी
- RPF ने 36.843 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए
- बरामद चांदी की कीमत लगभग 49.73 लाख रुपये
- दो व्यक्तियों को गिरफ्तार, कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले
- मामले को वाणिज्य कर विभाग को सौंपा गया

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








