Entertainment News: बिग बॉस 19 अपने चौथे हफ्ते में और भी ज्यादा ड्रामा और ट्विस्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड कई खुलासों और चौंकाने वाले मोड़ों से भरा रहा। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और एलिमिनेशन को लेकर ऐसा ट्विस्ट पेश किया जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया।
इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बसीर अली नॉमिनेट थे। कयास लगाए जा रहे थे कि कम वोट के चलते प्रणित मोरे बाहर होंगे, लेकिन ऐन वक्त पर सलमान ने खुलासा किया कि शो से बाहर जाने वाली कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं।
read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: सुपर-4 की जंग आज, कौन बनाएगा फाइनल की राह?
नेहल गईं बाहर?
असल में नेहल को शो से बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम भेजा गया है। यहां से वे बाकी घरवालों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। पहले भी कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को कुछ समय के लिए सीक्रेट रूम में भेजा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहल को असल में सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बचाकर इस सीक्रेट ट्विस्ट का हिस्सा बनाया।
सलमान का गुस्सा, गौरव और अशनूर पर बरसे
सलमान खान ने इस हफ्ते गौरव खन्ना और अशनूर कौर को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने गौरव से कहा, “आप पूरे हफ्ते सिर्फ 20 मिनट के लिए नजर आए,” और बाकी घरवालों से उनकी कप्तानी पर सवाल पूछे। वहीं, अशनूर को झूठी कहानियों और बनावटी गेम के लिए डांट पड़ी।
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?













