Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कोडरमा रेलवे परिसर के निकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने किया।
इस अवसर पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष और संयोजक नितेश चंद्रवंशी ने किया।
read more- GST में बड़ी राहत: अब घी, पनीर, कार और AC खरीदना होगा सस्ता!
प्रधानमंत्री मोदी का जीवन बना प्रेरणा का स्रोत
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के संघर्ष और उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। मोदी का जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, स्वच्छ भारत मिशन, चंद्रयान और गगनयान जैसी ऐतिहासिक पहलें उनकी दूरदृष्टि और संकल्प को दर्शाती हैं।”
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और बच्चों व युवाओं को भी इसमें लाएं। यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक कोडरमा में जारी रहेगी।
नेताओं ने रखे अपने विचार
डॉ. नीरा यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। हाल ही में नवरात्रि के अवसर पर GST में सुधार कर आम नागरिकों को बड़ी राहत दी गई है। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए उनकी योजनाएं ऐतिहासिक रही हैं।”
विधायक अमित यादव ने कहा कि “देश डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है। हर घर में जल, स्वास्थ्य और घर की सुविधा पहुंच रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक नया और सशक्त राष्ट्र बन रहा है।”
read more- नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए पूजा विधि, आरती और शुभ मुहूर्त
कार्यक्रम संयोजक नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के राष्ट्रीय पुरुष हैं और उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।












