Jharkhand News: चाईबासा में साइबर अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. बता दें इस बार अपराधियों ने नया तरीका अपनाते हुए चाईबासा उपायुक्त चंदन कुमार के नाम से विदेशी कंट्री कोड वाले नंबर से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है. वह नंबर कुछ इस प्रकार है- +84 56 521 5615.
जिला प्रशासन की आम जनता से अपील
वहीं जिला प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए आम जनता से अपील की है कि इस तरह के फर्जी नंबर से अगर कॉल या कोई भी संदेश आए तो किसी भी प्रकार की अपनी निजी जानकारी साझा न करें. और प्रशासन को इसकी जानकारी त्वारित दें. उन्होनें आगे बताया कि सरकारी कार्यों के लिए कभी भी व्हाट्सएप से कोई जानकारी नहीं मांगी जाती है.
Read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: कैच छूटे, प्लान फेल – फिर भी पाकिस्तान क्लीन बोल्ड!
साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाने की जरुरत
इस पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि लोगों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाने की बहुत जरुरत है. उन्होनें लोगो से कहा कि ऑनलाइन ठगी के मामले अब आम हो गए है. ऐसे में खुद अपनी सावधानी बरतने की जरुरत है.
और आगे कहा कि यदि कोई इस तरह की धोखाधड़ी का गलती से शिकार हो जाता है, तो तुरंत अपने पास के साइबर क्राइम सेल या स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराएं. और लोगों से ऐसे फर्जी अकाउंट से सतर्क रहने की अपील है.












